Jharkhand – भारतीय प्रशासनिक अधिकारीयों का तबादला : शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा तो मंजुनाथ भजन्त्री को रांची का बनाया गया उपायुक्त

KK Sagar
1 Min Read

झारखण्ड सरकार ने 5 प्रशासनिक अधिकारीयों का फेरबदल करते हुए तबादला किया है। इसके लिए झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

बता दें कि झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित मंजुनाथ भजन्त्री का तबादला करते हुए रांची जिला का दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। वहीं झारखंड रांची के प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह का तबादला करते हुए जामताड़ा का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है।

बता दें कि शशि प्रकाश सिंह पहले धनबाद के उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वहीं करीब 6 महीने पहले ही उनका तबादला और पदस्थापना प्राथमिक शिक्षा झारखंड रांची के निदेशक के पद पर किया गया था जबकि अब उन्हें जामताड़ा का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....