Jamshedpur : पैटकर चित्रकारी के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन, रोज़गार की बढेंगी संभावनाएं

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र, पुराना कोर्ट परिसर, जमशेदपुर में पैटकर चित्रकारी के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केंद्र द्वारा रवि शंकर प्रसाद ने उद्घाटन के अवसर पर प्रशिणार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा रोजगार के सम्भावनाओं पर जानकारी दी। EoDB प्रबंधक सैयद मुदस्सर अनवर, जिला उद्यमी समन्वयक मंजू मिंज, पैटकर चित्रकारी के प्रशिक्षक किशोर गायन व को-ऑर्डिनेटर रैमत मार्डी, प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

महाप्रबंधक द्वारा जानकारी दी गयी कि प्रशिक्षण शिविर में कुल 30 महिला प्रशिक्षणार्थियों को पैटकर चित्रकारी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिनमें से 15 प्रशिक्षणार्थी आमाडुबी व इसके आस-पास के क्षेत्र से चयनित किये गए हैं, जबकि शेष 15 प्रशिक्षणार्थी जमशेदपुर से चयनित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि 2 माह (50 कार्य दिवस) है जिसमे प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री के साथ-साथ रु० 150/- प्रतिदिन के दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

महाप्रबंधक द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद कुछ कुशल चित्रकारों को झारखण्ड के हुनर पोर्टल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ताकि उनको एक विशिष्ट पहचान प्राप्त हो सके, व इससे प्रेरणा लेकर और भी महिलायें व युवतियां इस सीमित होती जा रही कला को सीखने के लिए आगे आएंगी।

Advertisement
Share This Article