बिष्टुपुर व बागबेड़ा में दुकानों में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : चोरों ने बिष्टुपुर और बागबेड़ा में दुकानों में चोरी को अंजाम दिया। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धोबी घाट मेडिकल बस्ती में कुंती देवी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान से नगद और सामान चुरा ले गए। कुंती देवी की शिकायत पर बिष्टुपुर थाना में चोरी की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं दूसरी ओर बागबेड़ा थाना में जुगसलाई छपरिया मुहल्ला निवासी संजीत कुमार ने स्टेशन रोड स्थित उसकी चाय दुकान की गल्ले से रजत कुमार सिंह पर गल्ले से रुपये निकाल लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी गए 870 रुपये बरामद किए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *