झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम तक 64.16% मतदान : खरसावां में सबसे अधिक 77.32% मतदान : कई प्रमुख उम्मीदवार की किस्मत दांव पर

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक कुल 64.16% मतदान हुआ। राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जिसमें कई प्रमुख उम्मीदवारों ने अपने भाग्य को आजमाया है। इन उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनका बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी शामिल हैं।

जिलावार मतदान प्रतिशत

शाम तक विभिन्न जिलों में मतदान प्रतिशत निम्नलिखित रहा:

ईचागढ़: 69.00%

कांके: 57.89%

कोडरमा: 62.0%

कोलेबिरा: 68.62%

खरसावां: 77.32%

खूंटी: 69.53%

गढवा: 66.46%

गुमला: 65.46%

घाटशिला: 70.05%

चक्रधरपुर: 66.50%

चतरा: 61.16%

चाईबासा: 68.61%

छतरपुर: 60.88%

जगन्नाथपुर: 66.26%

जमशेदपुर पश्चिम: 55.95%

जमशेदपुर पूर्वी: 56.72%

जुगसलाई: 64.53%

डालटनगंज: 64.82%

तमाड़: 67.12%

तोरपा: 67.03%

पांकी: 65.13%

पोटका: 72.29%

बरही: 61.10%

बरहागोड़ा: 76.15%

विशुनपुर: 70.06%

बरकट्ठा: 59.10%

बरकागांव: 66.32%

भवनाथपुर: 68.20%

मझगांव: 69.40%

मनिका: 64.15%

मनोहरपुर: 63.43%

मांडर: 72.13%

रांची: 51.50%

लातेहार: 69.70%

लोहरदगा: 73.21%

विश्रामपुर: 62.63%

सरायकेला: 71.54%

सिमडेगा: 68.70%

सिमरिया: 65.65%

सिसई: 71.21%

हजारीबाग: 57.65%

हटिया: 58.20%

हुसैनाबाद: 59.04%

उच्चतम मतदान क्षेत्र

खरसावां में सबसे अधिक 77.32% मतदान दर्ज हुआ, इसके बाद बरहागोड़ा और लोहरदगा में क्रमशः 76.15% और 73.21% मतदान रहा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....