धनबाद साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी में लिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: साइबर थाना की टीम ने जिले में सक्रिय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध रोकथाम, धनबाद के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

सूचना के आधार पर पुलिस ने डीटीओ कार्यालय के पास स्थित एक मकान पर छापा मारकर, साइबर अपराध में संलिप्त रूपेश कुमार महतो (उम्र 21 वर्ष), निवासी बारजोरा, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आम लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक और निजी जानकारी प्राप्त कर ठगी करने का आरोप है।

जप्त सामग्री:

  1. एक मोबाइल फोन
  2. दो सिम कार्ड
  3. प्रतिलिपिबद्ध सिम कार्ड

गिरफ्तारी दल में उप निरीक्षक अक्षय कुमार राम, उप निरीक्षक उदय कुमार गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण सिंह सहित अन्य तकनीकी सहायक और पुलिस बल शामिल थे।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....