Jamshedpur : पांचवे दिन भी चला जांच अभियान, 20 दोपहिया व 1 चार पहिया वाहन जब्त

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर पांचवे दिन भी धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में नो पार्किंग जोन में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जुबली पार्क, कलेक्ट्रेट गोलचक्कर, बिस्टुपुर में गोपाल मैदान के आसपास के क्षेत्र से नो पार्किंग जोन में खड़े 20 दो पहिया वाहन व 1 चार पहिया वाहन जब्त करते हुए जुर्माना लगाया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि नो पार्किंग जोन में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगी। शहर के सड़कों पर लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं हो इसके मद्देनजर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का उल्लंघन है, ऐसा करते पकड़े जाने पर सम्बन्धित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। शहरवासियों से अपील है कि शहर को जाममुक्त रखने में प्रशासन को सहयोग करें, पहले से स्थिति में सुधार हुआ है, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें, नो पार्किग में वाहन नहीं लगायें।

Share This Article