रांची। गाड़ी संख्या 03639 रांची-गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन के समय सारणी और परिचालन तिथि में संशोधन किया गया है। रेलवे ने नई समय सारणी जारी की है, जिसके अनुसार रांची से गया जाने वाली ट्रेन का प्रस्थान समय और तिथियां बदल गई हैं।
अब ट्रेन रांची से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी, जो पहले 00:30 बजे निर्धारित थी। यह ट्रेन 20, 22, 23, 25, 26, 27, 28 और 30 दिसंबर को रांची से प्रस्थान करेगी। वहीं, यह ट्रेन गया 08:30 बजे पहुंचेगी, जैसे पहले निर्धारित था।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले नई समय सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं।रिपोर्ट: लागातार संवाददाता