Jamshedpur : मानगो नदी किनारे बसे लोगों को मकान खाली करने का नोटिस

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा रोड़ और बैकुंठ नगर में नदी के किनारे बसे लोग को मकान खाली करने की नोटिस के बाद परेशान है। उन्होंने मकान खाली करने को कहा गया है। अब विभाग की ओर से उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जाएगी। मानगो सीओ का कहना है कि 28 जनवरी तक 3 मकानों को खाली नहीं कराया गया कि उसे जमींदोज करने का काम किया जाएगा। इसके लिए बल का भी उपयोग किया जा सकता है। बस्ती में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी विकास सिंह को दी और कहा कि वे पिछले 35 सालों से यहां पर रह रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें उजाड़ दिया जाता है तो उनके लिए तो दिन काटना ही मुश्किल हो जाएगा। वह सरकार को बिजली, पानी और होल्डिंग टैक्स का भी भुगतान करते हैं। अगर उनके घरों को उजाड़ दिया जाएगा तो वह ठंड में बेघर हो जाएंगे और सड़कों पर रहने को मजबूर होंगे।

Share This Article