Jamshedpur:उपायुक्त ने की कारा सुरक्षा व उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा शुक्रवार को कारा सुरक्षा व उत्पाद विभाग की समीक्षा की गई। बैठक में घाघीडीह कारा, साकची कारा, घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था व कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति समेत आधारभूत सुविधा की आवश्यक मरम्मती जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की गई। कारागार की क्षमता वृद्धि को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया तथा कारा के आसपास अवस्थित रैयती जमीन के अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। रेलवे स्टेशन कोर्ट का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया गया।

घाघीडीह कारा में पेयजल के स्थाई समाधान के लिए पीएचईडी को बागबेड़ा जलापूर्ति योजना से जोड़ने में आ रही अड़चन को मार्च से पूर्व दूर करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही कैदियों के लिए पेंटिंग (सोहराई) प्रशिक्षण व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने पर विचार भी किया गया। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4-जी, 5-जी जैमर लगाने, आवश्यकतानुसार वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश भी दिया गया।

सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर सभी कारा, उप कारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैदी वार्ड, कोर्ट हाजत का औचक निरीक्षण करने तथा रेड करने का निर्देश भी दिया गया। अनाधिकृत रूप से जेल और आवासीय परिसर के आसपास अड्डाबाजी या अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई का निदेश दिया गया। प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचनातंत्र को मजबूत करने पर बल दिया।

Advertisement

उत्पाद विभाग को बार, दुकान, डीलरों की जांच, नकली शराब कारोबारी पर रेड, उनके विरूद्ध की गई शिकायतों पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। जिले में सभी बार की समय सारणी के नियम व कायदों की जांच करने का निर्देश भी दिए गए। बार संचालकों का वन टाईम्स लाईसेंस की जांच करने का निर्देश भी दिया गया।

Share This Article