जमशेदपुर : प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की शिकायत पर राकेश कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। युवती ने पुलिस को बताया आरोपित उसका परिचित है। उसे आरोपित स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पुलिस ने युवती की एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। युवती का आरोप है कि युवक ने प्रेम प्रसंग कर शादी करने का वादा किया और होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और इसके बाद फरार हो गया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

