आम बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नई कीमतें

KK Sagar
1 Min Read

नई दिल्ली, 1 फरवरी 2025: वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट आज पेश होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले जनता को राहत मिली है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। नई दरों के अनुसार, इस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें (19 किग्रा)

  • दिल्ली: ₹1797 (पहले ₹1804)
  • कोलकाता: ₹1907 (पहले ₹1911)
  • मुंबई: ₹1749.50 (पहले ₹1756)
  • चेन्नई: ₹1959.50 (पहले ₹1966)

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें (14 किग्रा)

  • दिल्ली: ₹803
  • लखनऊ: ₹840.50
  • मुंबई: ₹802.50
  • चेन्नई: ₹818.50
  • कोलकाता: ₹829

गौरतलब है कि 1 अगस्त 2024 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में एलपीजी पर सब्सिडी या टैक्स से जुड़े नए ऐलान हो सकते हैं। ऐसे में आम जनता को और राहत मिलने की उम्मीद है।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....