उधार के पैसे मांगने पर महिला चाय दुकानदार पर हमला, दुकान में तोड़फोड़ : थाने में कराई शिकायत दर्ज

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: हाउसिंग कॉलोनी में चाय की दुकान चलाने वाली मरियम खातून पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनकी दुकान को तहस-नहस कर दिया। यह घटना तब हुई जब मरियम खातून ने एक महिला से उधार दिए गए पैसे वापस मांगे।

मीडिया से बातचीत में मरियम खातून ने बताया कि उन्होंने बसंती देवी नाम की एक महिला को कुछ समय पहले उधार दिया था। जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा, तो बसंती देवी ने पहले बहस की और फिर 20-25 लोगों को बुलाकर उन पर हमला करवा दिया। इस दौरान उनकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की गई।

मरियम खातून, जो अपने दिवंगत पति के बाद अकेले चाय की दुकान चला रही हैं, इस घटना से सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से वह अपना जीवन यापन कर रही हैं, लेकिन इस हमले के कारण उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा।

Advertisement

घटना के बाद मरियम खातून ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....