चीन: तेल रिसाव पोत ने नौका को मारी टक्कर, 11 की मौत, 5 लापता

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: चीन के दक्षिणी हिस्से में स्थित युआनशुई नदी में एक तेल रिसाव को साफ करने के दौरान एक पोत ने एक छोटी नौका को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लापता हैं।

यह दुखद घटना मंगलवार को हुई, जिसकी जानकारी शुक्रवार रात सरकारी मीडिया द्वारा दी गई।

दुर्घटना का विवरण

चीनी समाचार एजेंसी ने बताया कि यह हादसा मंगलवार सुबह हुआ था, जब तेल रिसाव की सफाई कर रहे पोत ने एक छोटी नौका को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद 19 लोग नदी में गिर गए।

Advertisement

हालांकि, समय रहते तीन लोगों को बचा लिया गया।

यह भी देखें :

BCCL में संचालित 1885 वाहनों के कागजात फेल,परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

https://youtu.be/Ji8VmxKl6v0?si=_omZcMpQ-x4JSJzY

गहरी नदी और मुश्किल बचाव कार्य

घटना उस स्थान पर घटी, जहां नदी की गहराई औसतन 60 मीटर (200 फुट) से अधिक और चौड़ाई 500 मीटर (1600 फुट) है। इस चुनौतीपूर्ण इलाके में बचाव अभियान निरंतर जारी है, और अधिकारियों ने लापता लोगों की तलाश तेज कर दी है।

नाव से यात्रा करते थे ग्रामीण

दुर्घटना में जीवित बचे एक व्यक्ति के रिश्तेदार ने शंघाई के समाचार पत्र से कहा कि यह लोग नौका के माध्यम से ही अपने गांव से आना-जाना करते थे। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पोत को नौका को पीछे से टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने जानकारी दी कि पोत पर सवार तीन लोग फिलहाल पुलिस जांच के दायरे में हैं, हालांकि इनमें से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है ताकि घटनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके।

Share This Article