डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : विश्व महिला दिवस पर मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा महिला शाखा की संयोजक माला चौधरी के नेतृत्व के कई कार्यक्रम का आयोजन परिषद भवन में किया गया। भगवान विद्यापति जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर समाज में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी मुकाम हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित कर उनके समाज के प्रति योगदान को नमन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विधायक पूर्णिमा साहू विधायक डॉक्टर रंजू झा शामिल हुई। संयोजक माला चौधरी के अनुसार मिथिला परिषद में पहली बार महिला दिवस के अवसर पर आधी आबादी को सम्मान देने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
सरकार और समाज मिलकर नए भारत के निर्माण में सार्थक प्रयास किया जा सकता है। समाज की जरूरतमंद महिलाओं के लिए विधवा, वृद्धा, दिव्यांग के अलावा 70 साल के लोगो के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया। वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा अब तेजी से दुनिया बदल रही है। इस बदलाव में नारी शक्ति का मुख्य स्थान होगा। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा पूर्वी में पहली बार आपके सहयोग से महिला शक्ति ने इतिहास लिखने का कार्य किया। जीत सिर्फ जीत नहीं बल्कि हम सभी को मिलकर आधी आबादी को अन्य क्षेत्रों में भी आगे आने की जरूरत है।