मिरर मीडिया धनबाद : शनिवार को साल 2021का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आपको बता दें कि आज का सूर्यग्रहण सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 08 मिनट की रहने वाली है यानी 10 बजकर 59 मिनट से शुरु होने जा रहा है जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये पूर्ण सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका में नजर आएगा।
वैसे तो इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। पर ज्योतिष गणना के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर भी होगा लेकिन इसका असर शुभ होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में नजर आएगा।