Homeसूर्यग्रहणSolar Eclipse - इस साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल...

Solar Eclipse – इस साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को | भारत में नहीं, अमेरिका में छा जाएगा अंधेरा

Solar Eclipse सूर्य ग्रहण इस वर्ष 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। आपको बता दें कि इस वर्ष 2024 का पहला और बड़ा सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। जो पूर्ण होगा। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा क्यूंकि जिस समय सूर्य ग्रहण लगेगा उस समय भारत में रात्रि का समय होगा।

2 घंटे और 8 मिनट का होगा Solar Eclipse सूर्य ग्रहण

वहीं भारत के अलावा अमेरिका में इस Solar Eclipse सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा समय के लिए दिखाई देगा। अमेरिका में दोपहर 1:27 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण की छाया शुरू होकर 3:35 बजे समाप्त होगी। यानी सूर्य ग्रहण 2 घंटे और 8 मिनट का होगा। जबकि इसका असर ऐसा होगा कि अमेरिका के साथ कनाडा और मैक्सीको के एक हिस्से में दिन में ही आसमान में अंधेरा छा जाएगा। यानी इस समय कुछ समय के लिए चन्द्रमा सूर्य को ढक लेगा।

Solar Eclipse में सौर मंडल के कुछ अन्य ग्रह और धूमकेतु भी दिखाई देंगे

Solar Eclipse
Solar Eclipse

गौरतलब है कि Solar Eclipse सूर्य ग्रहण का होना एक खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य चन्द्रमा और पृथ्वी तीनों एक लाइन में आ जाता है। वहीं इस सूर्य ग्रहण में चन्द्रमा की छाया सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा। वहीं बताया जा रहा है कि इस वर्ष लगने वाला सूर्य ग्रहण के साथ अतंरिक्ष में कई अन्य घटनाएं देखने को मिलेगी। जिसमें सौर मंडल के कुछ अन्य ग्रह और धूमकेतु भी नजर आ सकता है।

ये भी पढ़े…

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट लेखनी के लिए निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी का होना बेहद जरुरी है। और यहीं कई वर्षो का अनुभव मुझे मेरे पत्रकारिता में लेखनी को आकर्षक बनाता है। आप पाठकों का प्यार मुझे ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहें और आगे भी मैं ऐसे ही लिखता रहूं। k k sagar....✍️....

Most Popular