भाजपा नेता अनिल टाईगर हत्याकांड के खिलाफ रांची बंद, कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

KK Sagar
2 Min Read

रांची: भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में आज भाजपा और आजसू पार्टी द्वारा आहूत रांची बंद का असर दिखने लगा है। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन और सड़क जाम
सुबह करीब 7:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची-सिल्ली रोड को जाम कर दिया। गोंदलीपोखर के पास वाहनों को रोककर सड़क अवरुद्ध कर दी गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।

प्रशासन की मुस्तैदी
बंद को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। राजधानी रांची समेत जिलेभर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जामस्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

हत्या और पुलिस कार्रवाई
गौरतलब है कि 26 मार्च को कांके में भाजपा नेता अनिल टाईगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अमन सिंह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

भाजपा और आजसू ने इस हत्याकांड के विरोध में 27 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया था, जिसके तहत कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....