रांची की सड़कों पर बंदूकधारी! टाटीसिलवे में बेसहारा जानवरों पर कहर बनकर टूटा सनकी शख्स : देखें वीडियो….

KK Sagar
1 Min Read

रांची: राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति खुलेआम राइफल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह सड़क किनारे घूम रहे बेसहारा कुत्तों को अपना निशाना बनाने की कोशिश करता नजर आया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पशु प्रेमियों और आम नागरिकों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की है और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए वीडियो की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....