“कोयले पर ‘काली कमाई’ का आरोप: डीओ धारक ने सांसद-विधायक पर लगाए रंगदारी के संगीन आरोप, रणधीर वर्मा चौक बना विरोध का मंच”

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: बीसीसीएल के मुराईडीह शताब्दी लोडिंग प्वाइंट पर कोयला परिवहन को लेकर रंगदारी वसूली के आरोपों से बाघमारा की राजनीति में भूचाल आ गया है। डीओ धारक कन्हैया चौहान ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना देकर सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो सहित कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

कन्हैया चौहान का आरोप है कि प्रति टन कोयला लोडिंग पर ₹1600 की अवैध वसूली की जा रही है। यह रकम नहीं देने पर ट्रकों को लोड नहीं होने दिया जाता। उन्होंने दावा किया कि यह वसूली धनबाद सांसद और उनके भाई के गुर्गों द्वारा की जाती है।

चौहान ने कहा कि उन्होंने इस मामले में बीसीसीएल, राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को कई बार पत्र लिखकर शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरना स्थल पर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बीसीसीएल के जीएम पियूष किशोर और पीओ काजल सरकार पर भी जबरन रंगदारी वसूली में संलिप्त होने का आरोप लगाया।

अब देखना यह है कि क्या सरकार इन आरोपों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी या यह मामला भी राजनीतिक गलियारों में दबकर रह जाएगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....