Homeराज्यJamshedpur NewsJamshedpur : एनसीपी युवा मोर्चा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से की...

Jamshedpur : एनसीपी युवा मोर्चा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से की मुलाकात, अगुआई का किया आग्रह

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने अपने कोल्हान दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से एनडीए घटक दल के नेताओ और कार्यकर्ताओ को झारखंड में संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आम जनता खासकर कर आदिवासी समुदाय में काफी चर्चित और विश्वासनीय चेहरा हैं। झारखंड में एनडीए के कुनबे को मजबूत करने में चंपाई सोरेन की अहम भूमिका हो सकती है। आम जनता हेमन्त सोरेन की सरकार में बहुत परेशानी में हैं।

झारखंड में बिजली महंगी हो रही है। इसका असर घरेलू तथा औद्योगिक उत्पादन पर पड रहा है। इस तरह की कई समस्याओं से जूझ रही झारखंड की आम जनता को राहत दिलाने के लिए झारखंड में संगठित होकर सत्ता पक्ष के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत एनडीए घटक दल को है और इसके जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। साथ ही साथ केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के द्वारा आम जनता के हित में किये जा रहें कार्यों को लेकर झारखंड की जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है और इसके लिए एनडीए में सबसे बड़े दल होने के नाते भाजपा को पहल करनी चाहिए। निश्चित रूप से एनडीए के सभी घटक दलों को मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में अनवर हुसैन, मोहम्मद रिजवान, तेजपाल सिंह, नागा यादव और अनमोल दूबे शामिल थे।

Most Popular