Jamshedpur : बिरसानगर में मां पीताम्बरा मंदिर में गणेश प्राण प्रतिष्ठा व हवन संपन्न

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में नवनिर्मित मां पीताम्बरा मंदिर में श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मां पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरूवार को श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मां पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान व हवन किया गया। कामाख्या से आये गुरूदेव स्वामी हृदयानंद जी महाराज की देखरेख में राजीव शर्मा और अमल शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना करायी।

यजमान स्वामी विजयानंद ने सपत्नी पूजा की। आज की पूजा में भी काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इसका आयोजन मां पीताम्बरा शक्ति पीठ द्वारा हो रहा हैं। वहीं तीसरे और अंतिम दिन 11 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 6 बजे मां पीताम्बरा का सार्वजनिक आरती व दर्शन शुभारंभ होगा। दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद वितरण, शाम 06.30 बजे से भजन संध्या और शाम 07.30 बजे से पुज्य गुरूदेव का प्रवचन होगा।

Share This Article