डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पूरे देश सोमवार को संविधान निर्माता को याद कर रहा है। सामाजिक न्याय के मसीहा, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। देशभर में इस अवसर पर रैलियां, विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। लोग संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर को याद कर उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष संजू पांडे और नगर अध्यक्ष पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सबके प्रयास से हम लोग विकसित भारत का सपना पूरा कर सकते हैं। भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए और उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर के समानता प्राप्त करने के लिए उन सभी में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए हमें डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।