Homeराज्यJamshedpur NewsJamshedpur : नक्सलियों के सफाया को उतरे जवान, कोल्हान व सारंडा के...

Jamshedpur : नक्सलियों के सफाया को उतरे जवान, कोल्हान व सारंडा के जंगलों में सर्च अभियान

डिजिटल डेस्क। चाईबासा : पुलिस ने नक्सलियों की फिर से तलाश शुरू कर दी है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के कोल्हान और सारंडा के जंगलों में पूरी रणनीति के साथ सुरक्षा बल के जवान उतर चुके हैं। मंगलवार को नक्सलियों के खिलाफ जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि सोमवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता सारंडा के जंगल में नक्सलियों के सफाई के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी रणनीति तय किए थे। इसी के तहत जवान दुगनी उत्साह के साथ नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है। पहले से ही 10–12 बटालियन सुरक्षा बल के जवान कैंप के माध्यम से कोल्हान और सारंडा के जंगल में तैनात हैं। वर्तमान समय में अतिरिक्त 2000 से अधिक सुरक्षा बल के जवान जंगल में घुसे हैं।

Most Popular