पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विपक्ष पर जमकर बरसे

Uday Kumar Pandey
3 Min Read

डिजिटल डेस्क । मिरर मीडिया: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज पटना पहुंचें। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचित कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा।

अनुराग ठाकुर से जब पूछा गया कि कांग्रेस के नेता चुनावी वर्ष में लगातार बिहार आ रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस का है क्या, यह कांग्रेस पहले बताएं? न कोई नेता है, न कोई नीति है और नीयत में भी खोट है। उन्होंने कहा कांग्रेस के आने से बिहार में जंगल आ जाएगा।

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि यहां जदयू और भाजपा की गठबंधन की सरकार ने लगातार बिहार में शानदार काम किया है और लगातार हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। केंद्र और राज्य सरकार ने बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। अगले 5 वर्ष बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। जिस तरीके से बिहार में सड़क, रेल के क्षेत्र में काम हुआ है वह अपने आप में बहुत सराहनीय है और एक बार फिर एनडीए के सरकार बिहार में बनेगी।

पीएम मोदी और सीएम मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएं

गेउन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के मखाना को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई हैं, आगे भी पीएम मोदी और सीएम मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे। बाबा भीम राव अंबेडकर को सही सम्मान सिर्फ बीजेपी ने ही दिया है। कांग्रेस ने 2012 में नेहरू जी को कोड़े मारते हुए अंबेडकर जी को दिखया था। लेकिन बीजेपी की सरकार में अंबेडकर जी को भारत रत्न दिलवाया, सेंट्रल हॉल में तस्वीर लगवायी। इस लिए कांग्रेस दलित विरोधी हैं। दुनिया भर में भारत को बदनाम करने का काम कांग्रेस पार्टी और उसके युवराज कर रहे हैं। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है। ये सिर्फ परिवार की पार्टी हो गई है।

अनुराग ठाकुर ने तेजस्वी पर कसा तंज

तेजस्वी यादव के इस दावे पर कि वह बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, ने कहा कि क्या उनके गठबंधन ने उनको अपना नेता मान लिया है? यह उनके गठबंधन निर्णय नहीं है। उनकी नीति और विचारधारा में खोट है। उनके गठबंधन में एकता नहीं है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।