Jamshedpur : 26 अप्रैल से इस समय पर स्कूलों में लगेगी क्लास, भीषण गर्मी से बचाव को लेकर टाइमिंग में बदलाव

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बच्चों को भीषण गर्मी और हीट वेव से बचाने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

बच्चों की क्लास मॉर्निंग करने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल के हस्ताक्षर से यह आदेश आज जारी हुआ।

राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव 26 अप्रैल से लागू होगा। इसके तहत केजी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की क्लास सुबह 7 से 11:30 और आठवीं से 12वीं तक की क्लास सुबह 7 से 12 बजे तक चलेगी।

Advertisement
Share This Article