Jamshedpur Weather: प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद, बारिश की संभावना, 1 मई तक गिरेगा पारा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बेतहाशा गर्मी से कोल्हानवासियों को शनिवार और रविवार को राहत मिलने की उम्मीद है। कोल्हान प्रमंडल में आज और कल हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं सोमवार को तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 43 से घटकर 32 डिग्री तक जा सकता है।

हालांकि 2 मई से तापमान में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिलेगी। ऐसे में इस दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव होने से इसका सीधा असर सेहत पर देखने को मिलेगा। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन्हें इस मौसम में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। वैसे लोगों को मौसम बदलते ही सर्दी, खांसी, एलर्जी, अस्थमा बुखार सहित अन्य परेशानी हो सकती है इस कारण चिकित्सकों ने सावधानी बरतने को कहा है।

वहीं राज्य में शुक्रवार को सबसे गर्म जिला मेदिनी नगर रहा शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article