हर आतंकी को चुन-चुन कर मारेंगे…पहलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह की बड़ी चेतावनी

Reena Sharma
2 Min Read

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी है। अमित शाह ने सख्त लहज़े में कहा कि आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। पहलगाम हमले में शामिल एक-एक आतंकी को हम चुन-चुन कर मारेंगे। सरकार किसी को नहीं बख्शेगी।

किसी को बख्शा नहीं जाएगा-शाह

पहलगाम आतंकी हमले के के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में शाह ने कहा, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्हें (आतंकवादियों को) यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारे 27 लोगों को मारने के बाद उन्होंने युद्ध जीत लिया है। अगर कोई कायराना हमला करके सोचता है कि यह उनकी बड़ी जीत है, तो एक बात समझ लें, यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

देश के हर कोने से आतंकवाद को उखाड़ फेंकेंगे-शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज मैं जनता को बताना चाहता हूं कि हम 90 के दशक से कश्मीर में आतंकवाद चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती से लड़ रहे हैं। आज, मैं उन सभी को बताना चाहता हूं जो आतंक फैलाते हैं कि यह लड़ाई का अंत नहीं है; हर व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हमारा संकल्प है कि इस देश के हर कोने से आतंकवाद को उखाड़ फेंकेंगे और यह पूरा होगा। न केवल 140 करोड़ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया इस लड़ाई में भारत के साथ खड़ी है।

Share This Article