मिरर मीडिया : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,503 नए मामले आए हैं जबकि बीते 24 घंटो में 624 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान 7,678 लोग रिकवर भी हुए हैं। बता दें कि अभीतक देश में कुल 3,46,74,744 मामले हैं। जिसमें सक्रिय मामले की संख्या 94,943 हैं। वहीं 3,41,05,066 लोग अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक कोरोना से कुल मौतों की संख्या 4,74,735 है। देश में कुल 1,31,18,87,257 लोगों का टीकाकरण हो चूका है।