रांची: 6 मई को कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में दिखेगा महिला शक्ति का जोर, अल्का लाम्बा रहेंगी मौजूद

KK Sagar
2 Min Read

रांची, झारखंड: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 6 मई को आयोजित की जा रही संविधान बचाओ रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह रैली राजधानी रांची के पुराने विधानसभा मैदान में होगी, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के शामिल होने की संभावना है।

रैली के माध्यम से कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कोटे से रांची के सांसद प्रत्याशी तेजस्विनी सहाय ने बताया कि यह पार्टी का संकल्प रहा है कि देश के संविधान को हर हाल में बचाया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह लगातार संविधान का हनन कर रही है और लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रही है।

झारखंड कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि रैली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लाम्बा की भी उपस्थिति रहेगी, जो महिलाओं की भूमिका और अधिकारों को लेकर आवाज उठाएंगी। गुंजन सिंह ने केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर सिर्फ “जुमलेबाजी” करने का आरोप लगाया।

उन्होंने राज्य की महिलाओं और आम जनता से आह्वान किया कि वे 6 मई को भारी संख्या में पहुंचें और इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....