जमशेदपुर : जमशेदपुर में 10 कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) पर आगामी 13 से 18 दिसंबर 2021 तक आधार कार्ड में नाम, पता, फोन नम्बर, जन्मतिथि व ईमेल में सुधार के लिए कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस 6 दिवसीय ‘आधार डेमोग्राफिक अपडेट कैम्प’ में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोग शामिल होकर उक्त समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं जिसमें अपडेशन चार्ज के रूप में 50 रुपये लगेगा। उक्त कैम्प के आयोजन का उद्देश्य आधार कार्ड की त्रुटियों में सुधार करना है जिससे किसी भी व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने आदि में आधार कार्ड की त्रुटियों के कारण समस्या नहीं आये। गौरतलब है कि उक्त कैम्प में नए आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे, सिर्फ पुराने में ही अपडेशन का कार्य किया जाएगा। नए आधार कार्ड बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा अलग से कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए वैध प्रमाण पत्रों में आवेदक का नाम अवश्य दर्ज होने चाहिए। फोटो कॉपी की जरूरत नहीं है, ओरिजिनल डॉक्यूमेंट स्कैन करके आपको वापस कर दिया जाएगा।
आधार डेमोग्राफिक अपडेट कैम्प’ के लिए चिन्हित सीएससी(कॉमन सर्विस सेंटर) व संपर्क सूत्र तथा उनके फोन नंबर
- NH- 33, पंचायत भवन, देवघर, भिलाई पहाड़ी, जमशेदपुर- दिनेश गोप, 9263974474
- सी.एस.सी आधार डेमोग्राफिक अपडेट सेंटर, गडरुबासा, शंकोसाई रोड नं 5, नियर होंडा सर्विस सेंटर, डिमना रोड मानगो- विकास कुमार, 9308190199
- आधार अपडेट सेंटर, नियर अपोलो टायर, ओल्ड पुरुलिया रोड, जाकिरनगर, नियर आजाद नगर थाना, मानगो, जमशेदपुर- मो. सद्दाम हुसैन, 7992253365
- सी.एस.सी आधार सेवा केंद्र, भाटिया बस्ती चौक, नियत भुवनेश्वरी काली मंदिर कदमा, जमशेदपुर- दिलीप कुमार गुप्ता, 8507579459
- प्रज्ञा केंद्र, ओल्ड सेक्टर मार्केट, टेल्को कॉलोनी, जमशेदपुर- अतुल सिंह, 8521048808/9122449970
- Nise Comport, हनुमान मंदिर रोड, खरंगाझार मार्केट, टेल्को, जमशेदपुर- संजय कुमार, 0657-2917622
- प्रज्ञा केंद्र, बागबेड़ा जगदीशपुर रोड, बागबेड़ा, जमशेदपुर- रमेश कुमार सिंह, 9334387073
- यशमेहुल सी.एस.सी सेंटर, बागबेड़ा, जेपी रोड बागबेड़ा कॉलोनी, नियर रोड नं 06, जमशेदपुर- अनिल नामता, 9031977214/7004411674
9.सीएससी आधार डेमोग्राफिक अपडेट सेंटर, नियर वायरलेस मैदान, काली मंदिर के सामने, बागबेड़ा, जमशेदपुर- चन्दन कुमार साहू, 8271270994
- प्रज्ञा केंद्र, नया बस्ती, बागबेड़ा, बड़ोदा घाट रोड, नियर बड़ोदा घाट नाला, बागबेड़ा, जमशेदपुर- रवि कुमार, 7004553960