Jamshedpur weather : जमशेदपुरवासियों के लिए राहत की खबर! सुबह से बादलों की लुका छिपी, 20 तक तापमान में गिरावट

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुरवासियों लोगों के लिए राहत की खबर है! अब आपको गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बादलों और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे आपको गर्मी की परेशानी से निजात मिलेगी। शहर में आज सुबह से ही बादलों की लुका छिपी जारी है।

मौसम में बदलाव के चलते शहर के लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार से 20 तारीख तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे हर दिन एक बार बारिश हो सकती है। इससे शहर का तापमान नीचे गिरने की उम्मीद है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था।

Share This Article