जमशेदपुर : ठंड अब काफी बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से चल रही पछुआ हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। लोगों को ठंड के ठिठुरन से राहत देने के लिए आज की शाम शहर में कई जगह अलाव जलाए गए। ठंड के मद्देनजर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर मानगो नगर निगम अंतर्गत कुल 7 जगहों में अलाव जलाए गए।

मानगो चौक, डिमना चौक, पारडीह चौक, बड़ा हनुमान मंदिर ,सुमन होटल के पास, गरीब नवाज कॉलोनी, बागान शाही सहित कई क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया ठंड को देखते हुए विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव जलाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंंड से राहत देने के उद्देश्य से अलाव की व्यवस्था की गई है।