डॉक्टर विशेश्वर यादव को राष्ट्रीय सम्मान, ‘उम्मीद रत्न सम्मान’ 2021 से होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन, जयपुर, राजस्थान द्वारा डॉक्टर विशेश्वर यादव को राष्ट्रीय सम्मान, उम्मीद रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 20 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन दिया जाएगा। यह राष्ट्रीय सम्मान, दिव्यांग सेवा, शिक्षा, सामाजिक व प्रेरणादायक कार्य व प्रतिभा दृष्टिकोण तथा समाज के प्रति समर्पण भावना के लिए दिया जा रहा है। डॉक्टर विशेश्वर यादव ने कहा कि कई राज्यों से यह राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन प्राप्त किया गया था। लेकिन इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए मेरा चयन किया गया है। उन्‍होनें इस सम्‍मान के लिए हेल्पलाइन फाउंडेशन, जयपुर, राजस्थान के उत्तम जैन और धर्मेंद्र पाल ओझा को दिल से धन्यवाद दिया।

Latest Articles