झामुमो ने मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए बनाया 11 सदस्यीय, कोल्हान से मनोज यादव शामिल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को पार्टी के निर्णयों, कार्यक्रमों और समसामयिक विषयों पर समाचार चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखने के लिए 11 सदस्यीय पैनल की घोषणा की। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी एक कार्यालय आदेश में यह जानकारी दी गई।

नवगठित पैनल में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। पैनल के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी का पक्ष रखते समय अपने आचरण से पार्टी की मर्यादा को बनाए रखेंगे। इसके अतिरिक्त, किसी भी नए समसामयिक विषय पर बयान देने से पहले उन्हें केंद्रीय नेतृत्व से पार्टी के पक्ष को समझने की सलाह दी गई है। इस कदम को पार्टी द्वारा मीडिया में अपनी उपस्थिति और संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पैनल के सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण को जनता तक स्पष्ट और सटीक रूप से पहुंचाएंगे।

पैनल के सदस्य

डॉ०. सरफराज अहमद, गिरिडीह
श्री मिथिलेश ठाकुर
श्री पंकज मिश्रा
श्री विजय हांसदा, साहेबगंज
डॉ. (श्रीमती) महुआ माजी, रांची
श्री विकास कुमार मुण्डा, रांची
डॉ. (श्रीमती) निलम मिश्रा, धनबाद
प्रो. अशोक कुमार सिंह, रांची
श्री मनोज यादव, पूर्वी सिंहभूम
श्री तनुज खत्री, रांची
श्री धीरज दुबे, गढ़वा

Share This Article