अग्नि प्राइम’ मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण : 1000 से 2000 किलोमीटर तक की है मारक क्षमता

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : सतह से सतह पर मार करने वाली 1000 से 2000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली अग्नि प्राइम’ मिसाइल का भारत ने सफल परीक्षण किया किया है। आपको बता दें कि शनिवार को ओडिशा के बालासोर तट पर ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अग्नि सीरीज की मिसाइलों का एडवांस्ड वर्जन है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

वहीं बता दें कि इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। जिसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए। यह उच्च स्तर की सटीकता के साथ मिशन के सभी लक्ष्यों को पूरा किया। अग्नि प्राइम अल्‍ट्रा मॉर्डन टेक्निक से लैस होने की वजह से बहुत कम वजन वाली मिसाइल है।

एक नज़र अबतक के अग्नि सी‍रीज मिसाइल और इसकी मारक क्षमता के बारे में

अग्नि-1: इसमें एसएलवी-3 बूस्टर का प्रयोग किया गया है इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर है।  इसमें लिक्विड फ्यूल भरा जाता है। 28 मार्च 2010 में इसका पहला परीक्षण हुआ था। यह मिसाइल अपने साथ परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम है।

अग्नि 2: परमाणु क्षमता वाली इस मिसाइल की रेंज 3000 किलोमीटर है। यह अपने साथ 1000 किलो सामग्री तक ले जाने में सक्षम है।

अग्नि 3: अग्नि 3 की मारक क्षमता 3000 किलोमीटर तक है। हालांकि इसे 4000 किलोमीटर तक भी बढ़ाया जा सकता है। इसे 600 से 1800 किलो तक परमाणु सामग्री से लैस किया जा सकता है।

अग्नि 4: 4000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखने वाली इस मिसाइल की जद में पूरा पाकिस्तान और आधे से ज्यादा चीन आ सकता है। यह भी परमाणु क्षमता वाली मिसाइल है।

अग्नि 5: अप्रैल 2012 को अग्नि 5 का पहला परीक्षण किया गया था। इस मिसाइल के साथ ही भारतीय सेनाएं पूरे चीन को निशाना बना सकने में सक्षम हो गई थीं। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर है, जिसे 7000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *