अभाविप ने 20 स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से की मुलाकात

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेडपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने 8 दिसंबर से 18 दिसंबर तक जमशेदपुर के लगभग 20 स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से मिल कर स्वतंत्रता संग्राम में उनके संघर्षों और उनके जीवन गाथा के बारे में जानकारी प्राप्त की। झारखंड के प्रदेश सह-मंत्री बापन घोष ने कहा आज़ादी के अमृत महोत्सव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ऐसे सभी गुमनाम बलिदानियों को देशवासियों के सामने लाने का प्रयास है। जिनका नाम आज इतिहास के पन्नों से लुप्त है। इस कार्यक्रम में बापन घोष, महानगर सह मंत्री सोनू साह, कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, पार्थो पात्रो, प्रबल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *