डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (https://www.facebook.com/share/1LF8Sxf3jZ/) बनाई गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से इस तरह के साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है, जिनका उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना है।
अगर आपको इस संदिग्ध फेसबुक आईडी से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट या असामान्य संदेश प्राप्त होता है, तो कृपया उसे तुरंत रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें। इसके साथ ही, इसकी सूचना तत्काल साइबर सेल, जमशेदपुर या जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को दें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सावधान रहने और किसी भी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले पुष्टि करने का आग्रह किया है। साइबर सेल द्वारा इस फर्जी फेसबुक आईडी की जांच की जा रही है।

