अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, डीसी के सख्त निर्देश- समय पर हो हर समस्या का समाधान

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को मामलों के समयबद्ध निष्पादन के आदेश दिए। इस विशेष जन सुनवाई शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े कई मामले सामने आए, जिनमें प्रमुख रूप सेहोमगार्ड बहाली और प्रशासनिक स्थानांतरण-प्रतिनियोजन भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और प्रमाण पत्र (जन्म, मृत्यु, जाति, आय, आवासीय) से जुड़े आवेदन
​सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन कार्ड और आवास योजना से संबंधित समस्याएं
​बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, बिजली, सड़क, नाला सफाई, जलजमाव और अतिक्रमण शामिल है।

नगर निकाय क्षेत्र की साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाएं
​अधिकारियों को निर्देश: नहीं काटने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर
​उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर पूरी गंभीरता से विचार किया जाए और तथ्यों की सही जांच कर नियमानुसार राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला स्तर पर हल होने वाले मामलों का समाधान तुरंत किया जाना चाहिए। वहीं, जिन मामलों में स्थलीय जांच या अंतर-विभागीय समन्वय की आवश्यकता है, उनमें निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। ​प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को राहत दिलाना और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाना है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई है।

Share This Article