मिरर मीडिया : धनबाद के एक निजी अस्पताल में लैब तनीशियन में कार्यरत युवती ने धनबाद नगर निगम के सिटी मैनेजर रणधीर कुमार वर्मा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगया है। सूत्रों कि माने तो वह रणधीर कुमार वर्मा की नजदीकी रिश्तेदार भी है। इस बाबत युवती ने अपनी शिकायत में वर्मा पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक वर्मा के द्वारा वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी गई हैं।
हालांकि दुष्कर्म का आरोप लगने और शिकायत के बाद वर्मा अंडरग्राउंड हो गए। धनबाद महिला थाना की पुलिस उन्हें तलाश रही है। बता दें कि मामले में पीड़िता ने धनबाद महिला थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। काल रिकार्ड के आधार पर पुलिस वर्मा के ठिकानों का पता लगा रही है।
युवती के आरोप के अनुसार नगर निगम के सिटी मैनेजर रणधीर कुमार वर्मा उनके रिश्तेदार लगते हैं। वह बिहार के जहानाबाद की है। लाकडाउन के दौरान वह धनबाद में रहकर एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन में इंटर्नशिप कर रही थी। धनबाद में रहने के दौरान सिटी मैनेजर रणधीर सिंह ने उससे कहा कि क्यों हाउसिंग कॉलोनी के किराए के मकान में रहती हो। अगर वह अकेली है तो वह उसके साथ आकर रह सकती है। 1 वर्ष से दोनों साथ साथ रह रहे थे। पिछले 22 नवंबर को आरोपित के पिता भी धनबाद आए हुए थे।
युवती का आरोप है कि उस दिन वह अस्पताल से लौटी और घर में सब को खाना खिला खुद भी खा कर सो गई। रात में सिटी मैनेजर रणधीर कुमार वर्मा उसके पास आए और पीने के लिए एक गिलास दूध दिया। दूध पीने के बाद उसे नशा हो गया और रणधीर कुमार वर्मा ने दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जब उसने यह सवाल उनसे पूछा तो सिटी मैनेजर ने उसे धमकी दी कि उसने उसका वीडियो भी बनाया है और अगर कहीं इस बात को बोली तो इसे वह वायरल कर देंगे। हालांकि युवती द्वारा इस गंभीर आरोप लगाने और शिकायत दर्ज के बाद है पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।