सोनारी में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर बम से हमला, इलाके में अफरा तफरी, पुलिस जुटी जांच में

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : सोनारी में गुरुवार को कारोबारी गणेश सिंह पर बम से हमला किया गया। बम धमाके की आवाज से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना में गणेश सिंह बाल-बाल बच गये। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है। गणेश सिंह राजपूत करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। मानगो के डिमना रोड निवासी गणेश सिंह ने बताया कि अपराधी घटना काे अंजाम देने के बाद बाइक से सोनारी की ओर भाग गए। उस पर अमरनाथ सिंह ने हमला कराया है। छह माह पहले भी उसने हमला कराया था। अमरनाथ सिंह व गणेश सिंह के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। उन्‍होनें बताया कि दोपहर में वह मानगो से सोनारी जा रहे थे। मेरीन ड्राइव के पास जैसे ही सोनारी की ओर मुड़े दो बाइक पर हेलमेट पहने हुए छह युवक खड़े थे। उनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही थी। जैसे ही उनकी कार वन विभाग के पास पहुंची, उन्होंने कार पर निशाना साधते हुए तीन बम फेंका। दो बम पास के वन विभाग के कार्यालय की दीवार से टकराकर धमाके के साथ फटा, जबकि कार पर लगा बम नहीं फटा। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी के थाना प्रभारी अंजनी पांडेय व बिष्टुपुर के थाना प्रभारी विष्णु राउत भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *