श्री कृष्णा संस्थान की पहल पर पलामू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजितबी.एड. कॉलेज व हॉस्पिटल परिसर में लगाए गए पौधे

KK Sagar
1 Min Read

पलामू, 24 जून 2025: श्री कृष्णा संस्थान के तत्वावधान में आज पंडित जगनारायण त्रिपाठी बी० एड० कॉलेज, चियांकी एवं स्वामी प्रज्ञानंद सुपर मगध स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जोरकट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्षा साध्वी विभानंद गिरी, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के० एन० त्रिपाठी, नंद गोपाल त्रिपाठी, कॉलेज की प्राचार्य डॉ अनुराधा कुमारी, नकुल त्रिपाठी, जावेद खान, दीप नारायण तिवारी, अनुज तिवारी, अजय कुमार, शमशेर अंसारी, मुख्तार अंसारी, सदर बीस सूत्री अध्यक्ष तेजू साव, मोहम्मद अली अंसारी, आप्त सचिव अंकित सोनी, प्रेम पासवान, सुभाष पांडे, उज्जवल दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जिम्मेदारी है जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए।

Advertisement

इस आयोजन को सफल बनाने में श्री कृष्णा संस्थान की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....