राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पुत्रवधू व विधायक कल्पना सोरेन से शिबू सोरेन के इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिबू सोरेन के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। शिबू सोरेन जो झारखंड मुक्ति मोर्चा जेएमएम के प्रमुख भी हैं, का स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है, और उनका इलाज अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है।

Share This Article