डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: टाटा मोटर्स लिमिटेड अपने कर्मचारियों के लिए वेतन और ओवरटाइम से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी ‘ओडिस प्रोजेक्ट’ के तहत खुद को अलग-अलग कंपनियों में विभाजित कर रही है, जिसके चलते यह बदलाव किए जा रहे हैं।
नए सर्कुलर के अनुसार सितंबर 2025 तक के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां, उपस्थिति, छुट्टी नकदीकरण, शिफ्ट नियमितीकरण, लीव बैंक और ओवरटाइम की जानकारी को फ्रीज कर दिया गया है। 1 अक्टूबर 2025 के बाद सितंबर महीने के लिए दर्ज किया गया कोई भी वेतन मान्य नहीं होगा।
वेतन और ओवरटाइम की गणना
आमतौर पर, कर्मचारियों की उपस्थिति और ओवरटाइम के लिए अधिकतम ₹20 लाख तक की सीमा तय की गई थी। हालांकि, सितंबर महीने के लिए केवल 9 सितंबर तक के कार्य दिवसों और ओवरटाइम को ही गणना के लिए मान्य माना जाएगा।
अपनी उपस्थिति और छुट्टियां कैसे नियमित करें?
सभी कर्मचारियों को अपनी छुट्टी और उपस्थिति की जानकारी को टाइम ऑफिस में जमा करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा 10 से 30 सितंबर तक की नियोजित छुट्टियों के लिए फॉर्म 10 को 12 बजे तक जमा करना अनिवार्य है। सभी कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने सुपरवाइजर से टाइम ऑफिस के माध्यम से ओवरटाइम को नियमित करवा लें।
कर्मचारियों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष की जानकारी देखने के लिए एक नई सुविधा ‘दृष्टि’ ऐप में जोड़ी गई है। कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल सितंबर 2025 महीने के लिए ही लागू होगा।