पूर्वी सिंहभूम में अवैध बालू लदे वाहन पर चला प्रशासन का चाबुक, एक वाहन जब्त, FIR दर्ज

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज परिवहन, भंडारण और उत्खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में मानगो थाना क्षेत्र से अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया गया।

छापेमारी के दौरान, वाहन संख्या JH05DH-0750 को रोका गया। जांच में वाहन चालक किसी भी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बालू का परिवहन अवैध तरीके से किया जा रहा था।

वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया है और मानगो थाना में इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले भर में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Share This Article