गोईलकेरा में जंगली हाथी का तांडव: घर के आंगन में सो रही महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात कुईड़ा गांव के सिरजनकोचा टोला में एक जंगली हाथी ने हमला कर एक महिला को बेरहमी से मार डाला।

घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि हाथी के कुईड़ा क्षेत्र में प्रवेश करने पर ग्रामीण शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास कर रहे थे। शोर सुनकर सिरजनकोचा निवासी महिला, जो अपने आंगन में सोई हुई थी, संभलकर घर के अंदर भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन इससे पहले कि वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाती, हाथी ने आंगन में ही उसे अपनी चपेट में ले लिया। हाथी के हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गीतिलपी गांव में भी दहशत
महिला को शिकार बनाने के बाद हाथी गीतिलपी गांव की ओर बढ़ गया। वहां भी हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वर्तमान में वन विभाग की टीम क्षेत्र में मुस्तैद है और हाथी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

Share This Article