Homeजमशेदपुरकाशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में डीसी द्वारा भोग वितरण रुकवाने पर भड़के...

काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में डीसी द्वारा भोग वितरण रुकवाने पर भड़के अभय सिंह, कहा जिला प्रशासन माफी मांगे तभी होगा प्रतिमा विसर्जन

जमशेदपुर। काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में तब हड़कंप मच गया, जब भोग वितरण के दौरान अचानक डीसी सूरज कुमार पहुंचे। पूजा पंडाल के पास पुरानी मंदिर से भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा था जिसकी सूचना पाकर जिला प्रशासन वहां पहुंची और भोग वितरण को रुकवा दिया। जिला प्रशासन द्वारा भोग वितरण रोके जाने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। काशीडीह मंदिर में कतारबद्ध होकर लोग प्रसाद ले रहे थे एवं जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना के नियमों का हवाला देकर भोग वितरण के कार्यक्रम को रखवा दिया गया। जिसके बाद भाजपा नेता एवं पूजा कमेटी के संरक्षक अभय सिंह वहां पहुंचे एवं उपायुक्त से इसका कारण पूछा इस दौरान दोनों के बीच गर्मा गर्मी शुरू हो गई। उपायुक्त जहां सरकारी गाइडलाइन पालन करने की दुहाई दे रहे थे, वही अभय सिंह ने भी जिला प्रशासन के इस बर्ताव को गलत बताया है। अभय सिंह का कहना था कि जिला प्रशासन को पहले कमेटी से वार्ता करनी चाहिए थी फिर नहीं मानने पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। अभय सिंह बार-बार कर रहे थे कि उन को बेइज्जत किया जा रहा है। अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरा गाइडलाइन का पालन किया है लेकिन जहां गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। यह आस्था के साथ खिलवाड़ है। पूरे मामले पर जमशेदपुर उपायुक्त ने कहा कि भोग के लिए होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है ।इस कारण उनको रोका गया था। कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसको दूर कर दिया गया है। पूजा कमेटी के द्वारा सहयोग किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अभय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले पर खेद जताया और कहा कि प्रतिमा का विसर्जन तब तक नहीं होगा जब तक जिला प्रशासन माफी नहीं मांगती। साथ ही उन्होंने शहर के सभी हिंदूवादी संगठन एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग भी मांगा है।

Most Popular