अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल पहुंचे रांची : अलबर्ट एक्का के 81वाँ जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : वीरता की विरासत का जश्न सह परमवीर चक्र लांस नायक अलबर्ट एक्का के 81वाँ जन्म जयंती में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री मा० याज्ञवल्क्य शुक्ल शामिल होने आए एवम बिरसा के पवन जन्मभूमि रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर हुआ भव्य स्वागत।[su_image_carousel source=”media: 53066,53065,53064″ limit=”22″ crop=”none”]

स्वागत के पश्चात बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

माल्यार्पण के बाद रांची से गुमला जिला के जारी प्रखंड में जाने के क्रम में मा० याज्ञवल्क्य शुक्ल का स्वागत बेड़ो के कार्यकर्ता द्वारा किया गया,इसके पहचात सिसई प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सिसई में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री मा० याज्ञवल्क्य शुक्ल ने वीर शहीद लोहारा उराव के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद गुमला जिला से जारी प्रखंड में परमवीर चक्र लांस नायक अलबर्ट एक्का के 81वाँ जन्म जयंती पर आयोजित  कार्यक्रम में उनके गांव पहुंचे। वहा अपने वक्तव्य में याज्ञवल्क्य शुक्ल ने बताया कि परमवीर चक्र लांस नायक अलबर्ट एक्का 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में अपने अदम्य साहस और वीरता से पाकिस्तान को धूल चटाने वाले, मां भारती की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर बलिदानी लांसनायक अल्बर्ट एक्का की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। देश के सभी युवाओं को झारखंड के इस भूमि जारी के बहुत कुछ सीखने की जरूर है। जारी प्रखंड ने पूरे झारखंड को अभिमान करने वाले वीर सपूत को जन्म दिया है। अल्बर्ट एक्का ने 20 वर्ष की उम्र में अल्बर्ट ने 1962 में चीन के खिलाफ युद्ध में अपनी बुद्धि और बहादुरी का लोहा मनवाया था।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *