कार्रवाई : सुंदरनगर पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को दबोचा

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार को गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति हितकू निवासी बुधु पात्र बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुंदनरगर थाना क्षेत्र के खुकराडीह डुंगरी के पास सूचना मिली थी कि कोई हाथ में थैला लेकर गांजा लिए जा रहा है। इसके बाद उसका पीछा किया गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा था। इसके बाद उसे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने 3 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। मौके पर ही पूछताछ के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share This Article