मिरर मीडिया : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा समन जारी करने के बाद से झारखंड की राजनीतिक गर्म हो गई है। विपक्ष चुटकी ले रहा है जबकि JMM पार्टी के अंदर गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है। आपको बता दें कि आज 3 नवंबर गुरुवार को 11:30 बजे रांची ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को बुलाया गया है।

जिसके बाद धनबाद कोयलांचल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता काफी संख्या में जिला अध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में मोहराबादी मैदान जाने के लिए रवाना हुए हैं।