मिरर मीडिया : CID में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिनेश का निधन देर रात 12 बजे हो गया। वह वेंटिलेटर पर थे। उन्हें मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। खबर थी कि फडनीस को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
CID में दया का रोल निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने एक दिन पहले ही मीडिया को बताया था कि दिनेश को दिल का दौरा नहीं पड़ा। वो वेंटिलेटर पर हैं और उनका इलाज चल रहा है। असल में उनका फेफड़ों का इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज दौलत नगर शमशानघाट में होगा।
गौरतलब है कि दिनेश फडनीस, सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर अपनी फोटो और कॉमेडी वीडियो को लेकर फैंस के बीच बने रहते हैं। दिनेश फडनीस ने साल 1998 से 2018 तक टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी का हिस्सा रहे। उन्होंने इस शो में बतौर फ्रेडरिक्स बनकर दर्शकों पर काफी दिनों तक राज किया। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।